UP Daroga Bharti 2021 Vacancy Advertisement for 9534 Sub Inspector Posts, Apply Online for UP Police SI Bharti 2021 Check Notification. Application Forms out for उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती Latest Openings New Jobs at uppbpb.gov.in| How to Apply for UP Police SI Recruitment 9534 Posts
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) सिविल पुलिस (पुरुष / महिला), प्लाटून कमांडर पीएसी / उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस (पुरुष) और अग्निशमन सेवा का दूसरा अधिकारी (पुरुष) की नौकरियों के पद निकाले गए हैं। राज्य के जो भी उम्मीदवार दरोगा पद के लिए इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने का एक सपना संजोए युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अगर आप भी इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन मोड के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करवाया जाता है। जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल विस्तार पूर्वक पढ़ना होगा।

Table of Contents
UP Police Daroga Bharti 2021
दोस्तों यूपीपुलिस में जल्द ही दरोगा के पद की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह संकटों के समय में एक अच्छा बिंदु है। UP Police SI Bharti की आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2021से शुरू होगा। यूपी पुलिस के बहादुर अनुशासित और सेवा उन्मुख युवाओं के चयन के लिए आधिकारिक विज्ञापन पुलिस में जीवन और करियर बनाने के लिए जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पुलिस में अप्रैल 2017 सेलेकरअबतक 127000 पदोंपर भर्ती की जा चुकी है। और इस बार भर्ती बोर्ड ने यूपी पुलिस दरोगा भर्ती के 9534 पदोंके पद पर भर्ती की तैयारी की है।
UP Police Recruitment 2021 Apply Now
दरोगा भर्ती की हाइलाइट्स
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश भर्ती और पदोन्नति बोर्ड |
पद का नाम | सब इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर |
कुल पद | 9534 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
नौकरी की जगह | उत्तर प्रदेश |
अधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021 रिक्ति का विवरण
पदों का नाम | पदों की संख्या |
सब इंस्पेक्टर (SI) सिविल पुलिस (पुरुष / महिला) | 9027 |
प्लाटून कमांडर पीएसी / उप-निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (पुरुष) | 484 |
अग्निशमन सेवा का दूसरा अधिकारी (पुरुष) | 23 |

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: योग्यता
शैक्षिक योग्यता
- यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे
आयु सीमा
- आयु सीमा 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आयु में छूट मानदंडों के अनुसार ही मिलती है।
आयु में छूट
अन्य पिछड़े वर्ग | 21 से 31 वर्ष |
अनुसूची जाति / अनुसूची जनजाति | 21 से 33 वर्ष |
UP Police SI Bharti 2021: चयन प्रक्रिया
यूपी दरोगा भर्ती 2021 में परीक्षा की तारीख जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को इस परीक्षा में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर ही चुना जाएगा। और इस परीक्षा के चरण कुछ इस प्रकार हैं
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा
- शारीरिक क्षमता परीक्षण
- और अंत में मेरिट सूची
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: लिखित परीक्षा प्रतिरूप
विषय | प्रशन | अंक | समय |
सामान्य हिंदी | 40 | 100 | 2 घंटे |
बुनियादी कानून / संविधान / सामान्य ज्ञान | 40 | 100 | |
संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण | 40 | 100 | |
मानसिक अभिरुचि परीक्षण/ बुद्धिमत्ता माप परीक्षा/ तर्क परीक्षण | 40 | 100 |
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: शारीरिक योग्यता
पुरुष | महिला | |
ऊंचाई | 168 सेमी (एसटी वर्ग के लिए 160 सेमी) | 152 सेमी (एसटी वर्ग के लिए 147 सेमी) |
छाती | 79 सेंटीमीटर (फूलने पर 84 सेमी पर) और एसटी वर्ग के लिए 77 सेंटीमीटर (फूलने पर 82 सेमी पर) | – |
CRPF Recruitment 2021 Apply Now
UP SI Bharti 2021: शारीरिक दक्षता परीक्षण
पुरुष | महिला | |
दौड़ | 28 मिनट में 4.8 किमी | 16 मिनट में 2.4 किमी |
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: वेतन
- दरोगा के रूप में UP पुलिस बल में शामिल होने वाले दावेदारों को पारिश्रमिक 9300-34800 / – ग्रेड पे 4200 / – मिलेगा।
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: आवेदन शुल्क
- सभी कैटेगरी के लोगों को यूपी पुलिस भर्ती 2021 में आवेदन करने के लिए ₹400 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।यह आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर ई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: एडमिट कार्ड
- दोस्तों आपको बता दूं कि यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा के 10 से 12 दिन पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। देश के सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती प्रवेश पत्र को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके ही निकालना होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा और उम्मीदवार से संबंधित विवरण होगा। प्रवेश पत्र परीक्षा के दिन लेकर जाना अनिवार्य है।
UP Daroga/SI Bharti Cut Off
- दोस्तों आपको बता दें की कट ऑफ हर श्रेणी के लिए अलग अलग होती है। और जो भी उम्मीदवार परीक्षा में बैठता है उसे या तो बराबर के आंख लाने पड़ते हैं या उससे ज्यादा।और अगर यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की बात की जाए तो इसमें कट ऑफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 55% अंक होते हैं और विकलांग उम्मीदवारों की बात करें तो 40% से अधिक अंक प्राप्त करने होते हैं।
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: परिणाम
- उत्तर प्रदेश एसआई उत्तर प्रतियों के मूल्यांकन के बाद घोषित किया जाएगा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम अपने रोल नंबर और नाम का उपयोग करके देख सकते हैं। लाभार्थी जो अच्छे अंक से परीक्षा पास करेंगे उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस बाल विभाग के उप निरीक्षक के लिए चुना जाएगा।
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021 का लक्ष्य कैसे हासिल करें?
दोस्तों जैसे कि हम सब जानते ही हैं कि अगर जिंदगी में कुछ बनना है या अपना कोई लक्ष्य हासिल करना है तो उसके लिए हमें काफी ज्यादा मेहनत और लगन की जरूरत होती है इसी तरह अगर आपको दरोगा एसआई की भर्ती के लिए अप्लाई करना है तो आपको नीचे दिए गए कुछ लक्ष्यों को पूरा करना होता है
- अगर आप पढ़ रहे हैं तो आपको लगातार पढ़ते ही रहना है
- अपना एक लक्ष्य बनाएं और ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें
- कड़ी मेहनत करें
- अपना समय का प्रबंधन करें समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने की कोशिश करें
- सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़े और फिर सही ढंग से उसे सॉल्व करें।
अगर इस तरह से आप उत्तर प्रदेश दरोगा पुलिस बनने की कोशिश करेंगे तो वह आपका लक्ष्य जरूर हासिल होगा।
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021: मुख्य तिथियां
आवेदन आरंभ होने की तिथि | 1 April, 2021 |
आवेदन समाप्त होने की तिथि | 30 April, 2021 |
परीक्षा की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
रिजल्ट की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
एडमिट कार्ड आने की तिथि | जल्द जारी की जाएगी |
उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती 2021 आवेदन कैसे करें?
देश के जो इच्छुक लाभार्थी उत्तर प्रदेश दरोगा में भर्ती करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करना है
- सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है अधिकारिक वेबसाइट

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एक नया टैब खुल जाएगा।
- नए आवेदकों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा।
- पैनल के बाईं ओर स्थित नए आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।

- सभी आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक आवेदन आईडी और एक पासवर्ड प्राप्त होगा और ईमेल आईडी
- उन विवरणों का उपयोग करके लॉग इन करें।
- यहां अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
- अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- सभी विवरण सत्यापित करें।
- अंत में, अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
महत्वपूर्ण लिंक
Conclusion
प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा यूपी दरोगा भर्ती के लिए अप्लाई कैसे किया जाता है।आगे भी इसी तरह आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से और स्कीम के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी। अगर आपको कोई कठिनाई आए तो आप हम से कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं।